फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigri fair: 60 police posts will be built for security

तिगरी मेला : सुरक्षा के लिए बनाई जाएंगी 60 पुलिस चौकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tigri fair: 60 police posts will be built for security
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा किलेनुमा की जाएगी। मेले में 60 पुलिस चौकी स्थापित की जाएंगी। प्रत्येक चौकी पर एक दरोगा, दो महिला सिपाहियों सहित छह पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा मेले के चारों तरफ रात को सादे वेश में सशस्त्र पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे। जिससे अपराधी या कोई संदिग्ध व्यक्ति मेले में दाखिल होकर वारदात को अंजाम न दे सके।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तिगरी में गंगा किनारे कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले गंगा मेले की कई दिन से तैयारियां चल रही हैं। सड़क बनाने का काम किया जा रहा है। कुछ ही दिनों में मेला स्थल पर तंबुओं का शहर दिखाई देने लगेगा। ओसीता जगदेवपुर, कांकाठेर, मोहरका पट्टी के सामने से तिगरी तक मेले के ही शिविर नजर आएंगे। इस बार गंगा की जलधारा दक्षिण की तरफ चली गई है। जिससे अधिकांश मेला गंगा की रेती में रहेगा। गंगा मेला श्रद्धा के साथ ही आस्था का भी प्रतीक है। जहां लाखों श्रद्धालु पुण्य कमाने के लिए आते हैं, वहीं लाखों लोगों के लिए रोजगार का भी साधन है। यहां पर विभिन्न संस्कृतियों का संगम देखने को मिलता है। करीब 15 दिन तक मेले में शिविर लगाकर रहने वाले श्रद्धालुओं, दुकानदारों, खेल तमाशे दिखाने, मनोरंजन के लिए हिंडोला, झूला आदि लगाने वालों की सुरक्षा किलेनुमा की जाएगी। मेले में 60 चौकी स्थापित होंगी। जिनमें प्रत्येक चौकी पर एक दरोगा, दो महिला सिपाही सहित छह पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मेले में करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद दिखाई देगा।
विज्ञापन

----








सड़क बनाने का काम धीमा मिलने पर नाराज एसडीएम-सीओ

गजरौला। तिगरी गंगा मेले में सड़क बनाने का काम बेहद धीमा चलने पर एसडीएम व सीओ ने नाराजगी जताई। ठेकेदार को चार ट्रैक्टर लगाने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि जल्द से जल्द सड़क बनाए जाने का काम पूरा हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम राजीव राज व सीओ श्वेताभ भास्कर तिगरी गंगा मेले में पहुंचे। दोनों अफसरों ने मेला स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। पैदल घूम कर देखा कि गंगा रोड, वीआईपी रोड, बाजार रोड कितनी बन गई है। मेला स्थल समतल हुआ या नहीं। एसडीएम व सीओ को मेला स्थल भी समतल नहीं मिला। सड़क बनाने का काम थोड़ा बहुत ही आगे बढ़ा है। जिस पर दोनों अफसरों का पारा चढ़ गया। ठेकेदार को फटकार लगाते हुए ट्रैक्टर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि सड़क बनाने का काम जल्द से जल्द पूरा हो जाना चाहिए। ट्रैक्टर के साथ ही श्रमिकों की संख्या भी बढ़ाने को कहा।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed