फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Thugs took out 11.35 lakhs by installing Any Desk App in the mobile of the soldier

अमरोहा : ठगों ने फौजी के मोबाइल में एप इंस्टॉल कराकर 11.35 लाख निकाले

Sat, 08 Jan 2022 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 08 Jan 2022 02:53 AM IST
सार

एहसास होने पर फौजी ने मोबाइल का इंटरनेट डाटा बंद कर दिया जिससे खाते में शेष तीन लाख रुपये बच गए। जम्मू में तैनात फौजी के भाई की शिकायत पर पुलिस हरकत में आ गई।

विज्ञापन
Thugs took out 11.35 lakhs by installing Any Desk App in the mobile of the soldier
cyber crime news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ठगों ने अब एक फौजी के मोबाइल फोन में एनी डेस्क एप इंस्टाल कराकर 11 लाख 35 हजार रुपये ठग लिया।

विज्ञापन


एहसास होने पर फौजी ने मोबाइल का इंटरनेट डाटा बंद कर दिया जिससे खाते में शेष तीन लाख रुपये बच गए। जम्मू में तैनात फौजी के भाई की शिकायत पर पुलिस हरकत में आ गई। आनन-फानन में साइबर सेल ने ठगों के खातों में जमा 6.50 लाख रुपये सीज करा दिए हैं। फिलहाल टीम अपनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के मरगूबपुर गांव निवासी जय सिंह फौजी हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में है। जबकि सैलरी खाता मंडी धनौरा की एसबीआई की शाखा में है। आरोप है कि तीन जनवरी को वह ड्यूटी पर थे। इस दौरान उन्होंने फोन पे के माध्यम से अपना मोबाइल रिचार्ज किया था, लेकिन उनके खाते से रुपये कट गए और मोबाइल रिचार्ज नहीं हुआ। लिहाजा उन्होंने गूगल पर एसबीआई का टोल फ्री नंबर तलाश किया और उस पर मिले अंकों पर कॉल की। लेकिन वह बैंक का टोल फ्री नंबर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर ठगों ने फौजी को झांसे में लेकर मोबाइल में एनी डेस्क एप्लिकेशन इंस्टाल करा ली। करीब ढाई मिनट की बातचीत के दौरान साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। खाते से 11 लाख 35 हजार रुपये निकाल लिए, लेकिन अचानक जय सिंह को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने फोन काटकर इंटरनेट का डाटा बंद कर दिया।


गनीमत रही इंटरनेट डाटा बंद होने से खाते में बचे शेष बचे करीब तीन लाख रुपये सुरक्षित बच गए। शुक्रवार को उनके भाई राजवीर सिंह ने एसपी पूनम से भी शिकायत कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है। वहीं साइबर टीम ने ठगों के खाते सीज कर 6.50 लाख रुपये पर रोक लगवा दी है। फिलहाल टीम खाते किस जिले और राज्य से जुड़े है। इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed