{"_id":"56f596a44f1c1b2502f15124","slug":"throw-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते से हटने को कहा तो युवकों को होलिका की आग में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते से हटने को कहा तो युवकों को होलिका की आग में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार पर रंग में भंग डालने में नशेड़ियों ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। गांव पीपली कलां में डीजे बजाकर नशे में नाच रहे हुड़दंगियों ने रास्ते से हटने के लिए कहने पर दो युवकों को होलिका की आग में डाल दिया। इसमें दोनों झुलस गए। फौरन परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने सात के खिलाफ जानलेवा मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के पीपली कलां गांव की है। यहां के युवक बृहस्पतिवार दोपहर तकरीबन 1.30 बजे एक-दूसरे के घर जाकर रंग और गुलाल लगा रहे थे। वहीं, कुछ युवक रास्ते में डीजे पर डांस कर रहे थे। बताते हैं कि सभी ने शराब पी रखी थी। इसी दौरान सतेंद्र व पुष्पेंद्र अपने साथियों के संग रंग-गुलाल लगाते हुए दूसरे के घरों को जा रहे थे। दोनों ने रास्ते में डीजे बजा रहे युवकों से हटने को कहा तो विवाद हो गया।
नशे में सुधबुध खो बैठे हुड़दंगी युवकों ने मारपीट की और सतेंद्र व पुष्पेंद्र को उठाकर होलिका की आग में डाल दिया। दोनों जब तक निकल पाते काफी झुलस गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि, दोनों 25-25 फीसदी जल गए हैं। बाद में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर विक्रम सैनी, संजीव, कृपाल सिंह, मूलचंद्र, राजेश, योगेंद्र समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।