फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three-year-old child dies after being hit by a speeding vehicle

Amroha News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से तीन साल की मासूम की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Three-year-old child dies after being hit by a speeding vehicle
मंडी धनौरा। मां के साथ दवा लेकर गांव वापस जा रही तीन साल की मासूम की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। मौत की जानकारी मिलने पर परिजन विलाप करने लगे। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

गांव मिट्ठनपुर निवासी हरवेंद्र की तीन साल की बेटी यशी कुछ दिन से बीमार चल रही थी। रविवार को हरवेंद्र की पत्नी बेटी को दवा दिलाने के लिए नगर के एक चिकित्सक के पास आई थी। वापसी में पत्नी गांव जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई। रिक्शा चालक ने मां-बेटी को डींगरा मार्ग से गांव जाने वाले रास्ते के बाहर उतार दिया। इस दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने तीन साल की मासूम यशी को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। मौत की जानकारी मिलने पर मौके पर आए परिजन रोने बिलखने लगे। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed