फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three talaq ,shriat

कानून तुम बनाओ तोड़ेंगे हमः मदनी

Thu, 03 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 03 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
three talaq ,shriat
इस्लाम - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
जमीयत उलेमा ए हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी गुरुवार को चौधरपुर में आयोजित जलसे में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। कहा कि, मोदी सरकार मुसलमानों के खिलाफ साजिश रच रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शरीयत में कोई भी दखलंदाजी स्वीकार नहीं होगी।
विज्ञापन


तीन तलाक के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार बंटवारे की राजनीति कर रही है। केंद्र सरकार के मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। वे जमीयत उलेमा बुढ़नपुर की ओर से चौधरपुर स्थित फैक्ट्री परिसर में आयोजित जलसे को खिताब कर रहे थे। इसमें मौलाना महमूद मदनी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि कि अगर तुम शरीयत के खिलाफ कानून बनाओगे, तो उसे हम तोड़ेंगे। शरीयत के कानून के साथ छेड़छाड़ या बदलाव के गंभीर परिणाम होंगे। मौलाना मदनी ने केंद्र सरकार पर तानाशाही रवैय्या अपनाने का भी आरोप लगाया। कहा कि, प्यार से रहने वाले लोगों को बांटने में लगी है। ये बंटवारे की राजनीति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मौलाना मदनी ने 13 नवंबर को अजमेर में होने वाले इजलास में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। कार्यक्रम की सरपरस्ती हाजी अकरम शम्सी और मुफ्ती सलमान मंसूरपुरी ने की। कारी यामीन, हाफिज फरमान, मौलाना जाकिर, मौलाना दिलदार हुसैन, इकबाल कुरैशी, मौलाना मुबीन और कारी मशकूर आदि मौजूद रहे। संचालन संयुक्त रूप से अब्दुल हक कासमी और कलामउद्दीन ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed