फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three smugglers wanted in cow slaughter sent to jail

गोकशी में वांछित तीन तस्कर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers wanted in cow slaughter sent to jail
अमरोहा। गोकशी के मुक दमे में वांछित तीन तस्करों को डिडौली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वांछित बीते 24 दिन से फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी सतीश कुमार पांडेय ने बताया 18 मई को खईया माफी तलावली गांव के जंगल में छह तस्करों ने गोकशी की थी। इस संबंध में छह तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजी चुकी है। जबकि पांच तस्कर फरार चल रहे थे। सोमवार को इंस्पेक्टर मोहित चौधरी, जोया चौकी इंचार्ज पवन कुमार पाठक, हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार, नरेंद्ररावत, गुलवीर सिंह ने वांछित इमरान, इकबाल और यूनुस को संभल चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक-एक चाकू बरामद मिले हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed