{"_id":"6373dea8ac5ab7282241acdb","slug":"three-sentenced-to-7-years-in-dowry-harassment-jpnagar-news-mbd447429644","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में तीन को 7 साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में तीन को 7 साल की सजा
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमला करने के मामले में न्यायालय ने ननंद-नंदोई समेत तीन को सात साल की सजा सुनाई है। साथ ही 1.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सभी आरोपी जमानत पर बाहर थे। न्यायालय का फैसला आने के बाद कस्टडी में लेकर जेल भेज दिया है। जबकि न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में सास और एक ननंद को दोषमुक्त कर दिया है।
नौगांवा सादात कस्बे के मोहल्ला फखरपुरा में किसान बाबर अली का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी माहिरा खातून की शादी वर्ष 2011 में कस्बे के मोहल्ला फखरपुरा निवासी नेमत अली के साथ की थी। आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए माहिरा खातून को प्रताड़ित करते थे। दहेज में मोटरसाइकिल या उसके बदले रुपये की मांग करते थे। विरोध करने पर आए दिन मारपीट करते थे। गाली गलौज की जाती थी। 22 अगस्त 2014 की शाम ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट की और मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मारने की कोशिश की थी। इस मामले में बाबर अली की तहरीर पर पुलिस ने पति नेमत अली, फरमान अली, नायाब फात्मा, जरीन फात्मा अली, अली आजम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। जबकि विवेचना के दौरान पुलिस ने ससुर फरमान अली का नाम निकाल दिया था और सास बिन्ते खातून और एक तीसरी ननद नूर जहां का नाम शामिल कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। घटना के बाद से ही पति नेमत अली लापता है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर बाहर थे। ये मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष (पॉक्सो) द्वितीय कुसुम लता की अदालत में विचाराधीन था। मंगलवार को न्यायालय में मुकदमे में सुनवाई की। अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अमित वशिष्ट ने पैरवी की। साक्ष्यों के अभाव में न्यायालय ने पीड़िता की सास बिन्ते खातून और एक ननद नूर जहां को दोषमुक्त कर दिया। जबकि साक्ष्यों और सबूतों के आधार पर न्यायालय ने ननद नायाब फात्मा, जरीन फात्मा और ननदोई अली आजम को दोषी कराया दिया और तीनों को सात-सात साल की सजा सुनाई है। जबकि तीनों पर 1.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की आधी रकम पीडिता को दी जाएगी।