{"_id":"65f378c60ca4b4fead014304","slug":"three-samples-of-expired-medicines-fail-in-testing-notice-issued-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-115506-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एक्सपायरी दवाओं के तीन नमूने जांच में फेल, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एक्सपायरी दवाओं के तीन नमूने जांच में फेल, नोटिस जारी
विज्ञापन
अमरोहा। छापेमारी के दौरान बरामद हुई एक्सपायरी दवाओं के तीन नमूने जांच में फेल हो गए हैं। जिसके बाद औषधि विभाग द्वारा मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। जिसका जवाब आने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग ने 11 नमूने जांच के लिए भेजे थे। जबकि एक दवाई की एक्सपायरी डेट स्पष्ट नहीं होने के कारण उसका सैंपल फिर से भेजा जाएगा।
बीते दिसंबर माह में एडीएम वित्त एवं सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में औषधि विभाग की टीम ने गांधी मूर्ति के पास कृष्णा मेडीकोज एवं मोहल्ला पक्का बाग में गर्ग फार्मास्युटिकल पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं बरामद की थीं। औषधि निरीक्षक रुचि बंसल द्वारा मामले में मेडिकल स्टोर स्वामी वंदना के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। 11 दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में तीन दवाओं के नमूने फेल पाए गए हैं। जबकि एक दवा की एक्सपायरी तारीख स्पष्ट नहीं हो सकी।
औषधि निरीक्षक रुचि बंसल ने बताया कि एक्सपायरी डेट स्पष्ट नहीं होने वाली दवा को दोबारा जांच के लिए भिजवाया जाएगा। वहीं दवाओं के नमूने फेल होने के मामले में मेडिकल स्टोर स्वामी को नोटिस जारी किया गया है। जिसका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।