फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three people from Meerut involved in the fraud have been arrested.

Amroha News: तांत्रिक बनकर ठगी करने वाले मेरठ के तीन आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three people from Meerut involved in the fraud have been arrested.
अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में धोखाधड़ी के आरोपी। स्रोत पुलिस
अमरोहा। तांत्रिक बनकर युवक से ठगी करने वाले तीन आरोपियों को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करके चालान कर दिया है। आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन, एक पीली धातु का कान का कुंडल, तीन आधार कार्ड व 80 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

बीती 16 नवंबर को मोहल्ला मेहम्दी की मढ़ैया निवासी सोनू ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि तांत्रिक बनकर पहुंचे तीन युवकों ने उनसे आभूषण व मोबाइल फोन ठग लिए थे। एफआईआर दर्ज पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि विवेचना के दौरान सकीब रिजवी निवासी गांव लोहिया थाना दौराला, शारिम रिजवी व मो. चांद निवासी गांव महल थाना इचौली जिला मेरठ के नाम प्रकाश में आए थे। बृहस्पतिवार को तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। इनके कब्जे से घटना से संबंधित सात मोबाइल फोन, कान का कुंडल, तीन आधार कार्ड व 80 हजार रुपये नकदी बरामद हुई हैं। खुलासा करने वाली टीम में टीपी नगर चौकी इंचार्ज संदीप मलिक, हेड कांस्टेबल शाने आलम व कांस्टेबल जतिन कुमार शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed