Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three observers appointed for Lok Sabha elections reached Amroha

Amroha News: लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त तीन प्रेक्षक अमरोहा पहुंचे

Fri, 05 Apr 2024 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 05 Apr 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three observers appointed for Lok Sabha elections reached Amroha
अमरोहा। लोकसभा चुनाव के लिए नामित किये सामान्य, पुलिस एवं व्यय प्रेक्षक जिले में पहुंच गए हैं। प्रशासन द्वारा उनके लाइजनिंग ऑफिसर की तैनाती भी कर दी गई है। तीनों प्रेक्षक गजरौला स्थित जुबिलेंट लाइफ साइंसेज भरतिया ग्राम के गेस्ट हाउस में ठहर रहे हैं। सभी प्रेक्षक मतदान और फिर मतगणना तक के कार्य संपन्न होने तक अमरोहा में ही रहेंगे। चुनाव के दौरान यदि कोई शिकायत करना चाहता है तो उसके लिए उनके मोबाइल फोन पर भी संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग की और से अमरोहा लोकसभा के लिए आईएएस राहुल शर्मा को सामान्य प्रेक्षक व आईआरएस अधिकारी यूके अश्विन कुमार को व्यय प्रेक्षक के रूप में तैनात किये गए हैं। इसके साथ ही दीपक पांडेय को पुलिस प्रेक्षक के रुप में जिले में भेजा गया है। सामान्य प्रेक्षक राहुल शर्मा के लाइजन ऑफिसर के रूप में मंडी धनौरा के उप निबंधक दिनेश सिंह एवं व्यय प्रेक्षक उके अश्विन कुमार के लाइजन ऑफिसर के रूप में अमरोहा के उप निबंधक मनीष कुमार की तैनाती की गई है। प्रशासन ने सामान्य प्रेक्षक से संपर्क के लिए 8923065993 व व्यय प्रेक्षक से संपर्क के लिए 9105996319 मोबाइल नंबर भी जारी किये हैं। पुलिस प्रेक्षक दीपक पांडेय के लाइजन ऑफिसर सब रजिस्ट्रार हसनपुर रविंद्र कुमार को बनाया गया है। उनका नंबर 9568648185 जारी किया गया है। सामान्य प्रेक्षक सुबह 10 से 11 बजे, पुलिस प्रेक्षक सुबह 11 से 12 व शाम चार से पांच तथा व्यय प्रेक्षक से सुबह 10 से 11 बजे के बीच मुलाकात कर सकते हैं। सभी प्रेक्षक गजरौला स्थित जुबिलेंट लाइफ साइंसेज भरतिया ग्राम के गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed