{"_id":"69e3edf59b14190b3e081d97","slug":"three-new-roads-will-be-built-in-joya-block-at-a-cost-of-rs-365-crore-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-161838-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जोया ब्लॉक में 3.65 करोड़ से बनेंगी तीन नई सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जोया ब्लॉक में 3.65 करोड़ से बनेंगी तीन नई सड़कें
Sun, 19 Apr 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जोया ब्लॉक में तीन नई सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने मंजूरी देते हुए 3.65 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इन सड़कों के निर्माण के बाद दर्जनों गांवों के लोगों लंबे समय से हो रही परेशानी से राहत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार पलौला-नरथो मार्ग, हटव्वा-सैंतली मार्ग और तोफापुर-पलौला मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इन परियोजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के गांव नरथो, हटव्वा, तोफापुर और सैंतली के लोग लंबे समय से खराब सड़कों के कारण परेशान थे। खासकर बारिश के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते थे। अब इन सड़कों के निर्माण से इन समस्याओं का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। पलौला-नरथो मार्ग की लंबाई करीब 1.8 किलोमीटर है, जिसके नवनिर्माण के लिए 1.13 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए 1.6 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त भी कर दी गई है। वहीं नेशनल हाईवे-9 स्थित फौजी कोल्ड स्टोर से हटव्वा-सैंतली मार्ग की लंबाई करीब 2 किलोमीटर है, जिसके निर्माण के लिए 1.43 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और 1.36 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा तोफापुर-पलौला मार्ग का निर्माण भी योजना में शामिल है।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया जारी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि लोगों को भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।