फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three more people found corona positive

Amroha News: तीन लोग और मिले कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three more people found corona positive
अमरोहा। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सोमवार को तीन लोगों की जांच रिपोर्ट और पॉजिटिव आई है। मार्च से अब तक मिले कोरोना के मरीजों की संख्या जनपद में 73 हो गई है। जबकि 52 मरीज सक्रिय चल रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा, धनौरा, गजरौला, हसनपुर, जोया, रहरा और डीसीएच में 390 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। जिनमें से 162 लोगों ने एंटीजन जांच कराई। जबकि 228 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर लैब के लिए भेजे गए। इस दौरान उझारी में एक और जोया में रहने वाले दो मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों मरीजों को खांसी बुखार और जुकाम के लक्षण थे। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्होंने जांच कराई। सीएमओ ने बताया कि संक्रमित पाए गए मरीजों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मार्च से अब तक जिले में 73 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 52 सक्रिय चल रहे हैं। जबकि शेष मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। फिलहाल जनपद में 42 कंटेनमेंट जोन बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed