फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three more death in amroha due to fever

अमरोहा में बुखार से तीन और मौतें

Tue, 02 Oct 2018 01:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला,अमरोहा।
ब्यूरो अमर उजाला,अमरोहा। Updated Tue, 02 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
three more death in amroha due to fever
doctor - फोटो : amar ujala
जिले में बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। बुखार की तपिश कम नहीं हो रही है। सोमवार को चौबीस घंटे में जिले में बुखार से तीन और मौत हो गई। हसनपुर एक और सैदनगली क्षेत्र में विवाहिता सहित दो ने बुखार से दम तोड़ दिया। तीनों को करीब हफ्तेभर से बुखार की शिकायत थी। तीनों की मौत इलाज के दौरान हुई। जिले में अब तक बुखार से तीस से अधिक मौतें हो चुकी हैं।  
विज्ञापन


हसनपुर नगर के मोहल्ला मनापुर निवासी नौसिंह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटी और दो बेटे है। बड़ा बेटा शिवम (18) भी इधर-उधर मजदूरी कर घर चलाने में पिता का हाथ बंटाता था। परिजनों के मुतबिक शिवम पिछले छह दिन से बुखार से पीड़ित था। जिसका उपचार नगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। रविवार की रात अचानक शिवम की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। कुछ देर के बाद आराम हुआ तो परिजन उसे लेकर घर लौटने लगे। तभी वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन उसे फिर से अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
वहीं सैदनगली कस्बे के अंसारियान मोहल्ला निवासी आरिफ (20) पुत्र अनीस अंसारी को पिछले एक हफ्ते से बुखार की शिकायत थी। कस्बे में ही निजी चिकित्सक के यहांइलाज चल रहा था। शनिवार को गंभीर हालत में परिजन टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री के दौरे वाले गांव मेंहदीपुर में बुखार पीड़ित विवाहिता मीना देवी (20) पत्नी सोनू सिंह रविवार की रात मौत हो गई। मीना को भी हफ्तेभर से बुखार था। कस्बे के डाक्टर से इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे बाहर दिखाने की सलाह दी। परिजन उसे घर ले आए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed