{"_id":"67a90f863be8b69e5f0ed55a","slug":"three-lakh-rupees-were-grabbed-from-sp-leader-in-the-name-of-getting-the-school-recognized-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-133983-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्कूल की मान्यता दिलाने के नाम पर सपा नेता से तीन लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्कूल की मान्यता दिलाने के नाम पर सपा नेता से तीन लाख रुपये हड़पे
Mon, 10 Feb 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जूनियर हाईस्कूल की मान्यता दिलाने का झांसा देकर कुछ लोगों ने कॉन्वेंट स्कूल संचालक व सपा नेता से तीन लाख रुपये हड़प लिए। मान्यता न मिलने पर सपा नेता ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के हादीपुर कलां निवासी सपा नेता नरेंद्र चौहान गांव में ही कान्वेंट स्कूल चलाते है। आरोप है कि मई 2024 में उनकी मुलाकात मुरादाबाद जनपद के कांठ थानाक्षेत्र के गांव भरतपुर की मढैया के रहने वाले विचित्र से हुई थी। विचित्र ने खुद को भाजपा नेता बताया था और लखनऊ में कई बड़े नेताओं व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अच्छी जान पहचान होने की बात कही थी। साथ ही उनके स्कूल को जूनियर हाईस्कूल की मान्यता दिलाने का दावा किया था। मान्यता दिलाने के एवज में तीन लाख रुपये खर्च आने की बात कही थी। जान पहचान होने के चलते उसने विचित्र को 1.75 लाख रुपये नकद दे दिए। जबकि, बकाया रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि मान्यता न मिलने के बाद उसने विचित्र से रुपये वापस मांगे तो उसने अपने अज्ञात साथी के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी और रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद न्यायालय की शरण ली। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर विचित्र और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।