फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three lakh rupees grabbed in the name of getting a job in Income Tax Department

इनकम टैक्स विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees grabbed in the name of getting a job in Income Tax Department
गजरौला। इनकम टैक्स विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से तीन लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने खुद को सीबीआई में कार्यरत बताया था। नौकरी नहीं लगने पर रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव कूबी निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र कर्मवीर सिंह के संपर्क में 2019 में गजरौला के शिवपुरी भारत कालोनी निवासी मानेंद्र सिंह आया। उसने खुद को बताया कि वह सीबीआई में नौकरी करता है। उसने देवेंद्र सिंह की इनकम टैक्स में नौकरी लगवाने की बात कही। कहा कि इसके लिए छह लाख रुपये खर्च करने होंगे। उसकी बातों पर यकीन कर देवेंद्र ने उसके खाते में एक लाख रुपये 22 नवंबर-19 को डाल दिए। 26 फरवरी-20 को भी एक लाख रुपये डाले। इसके एक महीने बाद एक लाख रुपये उसके घर जाकर दिए। जिसके बाद देवेंद्र ने मानेंद्र सिंह से पूछा कि नौकरी का फार्म कब आएगा। जिस पर वह नाराज हो गया। आरोप है कि उसने गाली गलौच करते हुए कहा कि रुपये उसके कब्जे में आ गए हैं। अब न रुपये मिलेंगे और न ही नौकरी लगवाएगा। यदि किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। उसे अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उसकी तहरीर पर पुलिस ने देर रात संबंधित धाराओं में मानेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed