फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three including two brothers died in accidents

हादसों में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three including two brothers died in accidents
रहरा में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : HASANPUR
रहरा/हसनपुर। रहरा थाना क्षेत्र में रहरा हसनपुर मार्ग पर आगे चल रहे ट्रैक्टर टिपलर में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में घायल दोनों भाइयों को सीएचसी ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। उधर हसनपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर खादर निवासी रामकुंवर (60) और उनका छोटा भाई रामकरण (50) शनिवार को रहरा थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर खादर में स्थित अपने रिश्तेदारी में गए थे। देर शाम बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। रहरा हसनपुर मार्ग पर गांव बुरावली में बिजली घर के नजदीक आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रिपलर में पीछे से बाइक घुस गई। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा उपचार के लिए ले गई। जहां उपचार के दौरान दोनों भाइयों की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। रामकरण ने अपने पीछे दो बेटे एवं तीन बेटी छोड़ी हैं। बड़े भाई के भी पांच बच्चे हैं। दोनों सगे भाइयों की मौत से परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट गया। दोनों भाई कृषि कार्य एवं मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत का मामला जानकारी में है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, हसनपुर नगर के मोहल्ला हिरन वाला निवासी उमरदराज (60) बाइक पर सवार होकर शनिवार को किसी काम से शाहपुर कला जा रहा था। रहरा अड्डे पर शाहपुर कला के नजदीक सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें उमदराज की मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक बाइक समेत फरार हो गया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के लड़का के बेटे दिल्ली में नौकरी करते हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान का कहना है कि यदि मामले में तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed