फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three including fertilizer seller died due to heart attack

Amroha News: हार्ट अटैक से खाद विक्रेता समेत तीन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Three including fertilizer seller died due to heart attack
अमरोहा। जनपद में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खाद-बीज की दुकान चलाने वाले अमरोहा निवासी शेरू परवेज (52) और ढबारसी निवासी किसान मुनाजिर सैफी (40) और कांकर सराय गांव निवासी भोला खां (40) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक शेरू परवेज अमरोहा नगर के मोहल्ला मुल्लाना के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी व दो बेटी और एक बेटा है। शेरू परवेज जोया के संभल चौराहे पर खाद-बीज की दुकान चलाते थे। क्रिकेट खेलने के शौकीन शेरू परवेज पूरी तरह स्वस्थ थे। परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात करीब नौ बजे परिवार के सदस्यों के साथ बैठे हुए थे। तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले गए। यहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दोपहर बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

उधर, ढबारसी गांव किसान मुनाजिर सैफी रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह के समय घर में स्थित शौच के लिए गए थे। तभी अचानक उन्हें अटैक पड़ गया और बेहोश होकर गिर गए। काफी समय तक शौचालय से बाहर नहीं निकलने पर परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो शौचालय में उनका शव मिला। परिजन उन्हें लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। लेकिन इससे पहले मुनाजिर की मौत हो चुकी थी। किसान ने अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ी हैं। वहीं अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव कांकर सराय निवासी भोला खां की दिल का दौरा पड़ने से जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed