फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three friends were crushed by a DCM, one died

Amroha News: तीन दोस्तों को डीसीएम ने रौंदा, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Three friends were crushed by a DCM, one died
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

हाईवे पर सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे तीन दोस्तों को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव सलेमपुर नवादा निवासी शाने आलम (26) की मौत हो गई। जबकि, दो घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, डीसीएम को भी कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर नवादा गांव निवासी शाने आलम चौधरपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। रविवार सुबह 11 बजे वह गांव के ही दिलशाद के साथ बाइक से फैक्टरी जा रहा था। शाने आलम चौधरपुर स्थित एक आई हाॅस्पिटल के पास पहुंचे तभी गांव का ही वसीम उन्हें मिल गया। जिसे देखकर वह रुक गए। बाइक सड़क किनारे खड़ी कर शाने आलम उस पर बैठ गया। जबकि, दिलशाद और वसीम पास में खड़े होकर आपस में बात करने लगे।
विज्ञापन

इस बीच तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक समेत तीनों दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में शाने आलम की मौत हो गई, जबकि वसीम और दिलशाद घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी है। उधर, डीसीएम को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शाने आलम चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की खबर सुनकर मां जुनैदा, पत्नी रुबी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व तीन वर्षीय बेटी को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed