{"_id":"6886939d9f182bc4190c70dd","slug":"three-fingers-of-a-youth-were-cut-off-by-chinese-manjha-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-144616-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चीनी मांझे से युवक की तीन अंगुलियां कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चीनी मांझे से युवक की तीन अंगुलियां कटी
Mon, 28 Jul 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी शुभम मकान की छत से लटक रहे चीनी मांझे की चपेट में आ गए। गर्दन को बचाने के प्रयास में उनकी तीन अंगुली कट गई। वह शनिवार रात मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। वह बंबूगढ़ चौराहे पर पहुंचे तो चीनी मांझे की चपेट में आ गए।
अमरोहा के मोहल्ला आवास विकास काॅलोनी निवासी शुभम मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में काम करते हैं। शनिवार रात वह अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। वह अमरोहा में बंबूगढ़ चौराहे के पास पहुंचे तो एक मकान की छत से सड़क पर लहरा रहे चीनी मांझे की चपेट में आ गए।
इस बीच गर्दन को बचाने के प्रयास में उनकी तीन अंगुलियों में मांझा अटक गया जिससे उनकी तीन अंगुली कट गई। साथ ही वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ एकत्र गई। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शुभम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।