फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three corona positive

प्राइवेट लैब की जांच में महिला सहित तीन पॉजिटिव मिले, सरकारी के 171 सैंपल निगेटिव, दो होंगे रिपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
three corona positive
अमरोहा। जिले में तीन और मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। तीनों ने निजी लैब में जांच कराई थी। तीनों को टीएमयू और वैंक्टेश्वर में भर्ती कराया गया है। जबकि लखनऊ में प्रतीक्षारत चल रहे 171 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दो आशंकितों के सैंपल दोबारा लैब भेजे जाएंगे। सरकारी लैब की जांच रिपोर्ट में कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया है। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 199 है। जबकि 49 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए गुरुवार तक 8243 लोगों के सैंपलों की जांच कराई है। इनमें से 7548 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। जबकि 7371 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कुल 199 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गुरुवार को पीजीआई लखनऊ से 173 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें सभी लोग निगेटिव पाए गए हैं। दो आशंकितों के सैंपल दोबारा लैब भेजे जाएंगे। हालांकि अभी 695 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं महिला सहित तीन लोग प्राइवेट लैब की जांच में संक्रमित मिले हैं। इसमें पक्काबाग का युवक और शिवनगर की महिला मुरादाबाद से निजी अस्पताल में जांच कराई थी। जबकि मोहल्ला नौबतखाना के युवक ने निजी लैब में जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। तीनों को मुरादाबाद के टीएमयू और वैंक्टेश्वर रजबपुर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 199 हो गई है। इसमें 49 केस एक्टिव चल रहे हैं। इसमें 38 मरीजों का इलाज वैंक्टेश्वर हास्पिटल में चल रहा है। जबकि मुरादाबाद के टीएमयू में 11 मरीज भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed