फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three buses of TMU and IFTM collided with each other

Amroha: टीएमयू और आईएफटीएम की तीन बसें आपस में टकराईं, शिक्षिका समेत 11 छात्र-छात्राएं घायल

Fri, 18 Nov 2022 04:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 18 Nov 2022 04:31 PM IST
सार

कार के चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। कार को बचाने के चक्कर में टीएमयू और आईएफटीएम की तीन बसें आपस में टकरा गईं।

विज्ञापन
Three buses of TMU and IFTM collided with each other
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सड़क पर दौड़ते समय कार के चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। कार को बचाने के चक्कर में टीएमयू और आईएफटीएम की तीन बसें आपस में टकरा गईं। टीएमयू की बस में सवार एक शिक्षिका समेत 11 छात्र छात्राएं घायल हो गए। हादसे के बाद छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और घायलों को टीएमयू में भर्ती कराया गया। टक्कर लगने के कारण तीनों बस क्षतिग्रस्त हो गईं। एसडीएम और सीओ ने मौका मुआयना किया। मामले में देर शाम तक कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


ये हादसा अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में रामहट चौराहे पर हुआ। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे टीएमयू और आईएफटीएम के बस चालक क्षेत्र के छात्र छात्राओं को स्टॉप से बसों में बैठा रहे थे। सबसे आगे चालक चरन सिंह टीएमयू की बस लेकर चल रहा था। जैसे ही उसकी बस रामहट चौराहे पर पहुंची तभी अचानक आगे चल रही कार के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। किसी तरह चालक चरन सिंह ने कार को बचाते हुए खुद की बस को सुरक्षित रोक लिया। लेकिन पीछे से आ रही आईएफटीएम की बस टीएमयू की बस में घुस गई। इस बस को चालक अर्जुन चला रहा था। तभी आईएफटीएम की बस के पीछे आ रही टीएमयू की दूसरी बस भी आईएफटीएम की बस से टकरा गई। इस बस को चालक मशहूर चला रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, टीएमयू की पीछे वाली बस में छात्र-छात्राएं सवार थे। हादसे में बीएससी नर्सिंग करने वाले प्राची अरोड़ा, संध्या, सुहाग यादव, मधु भारती, सचिन, अंकित और शिवम समेत 10 छात्र घायल हो गए। जबकि एक शिक्षिका प्रियंका भी चोटिल हुई हैं। एक के बाद एक तीन बसों टकराने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घायल छात्र छात्राओं को टीएमयू भिजवाया। बाद में एसडीएम सदर अनिल कुमार और सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने हादसा स्थल का मुआयना किया।

सीओ ने बताया कि जिस चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए थे, वह कार को लेकर मौके से भाग गया था। फिलहाल मामले में किसी की लापरवाही या गलती सामने नहीं आई है। हादसा इत्तेफाकिया रहा है। यूनिवर्सिटी प्रबंध तंत्र की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। घायल छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य भी ठीक बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed