{"_id":"6a52a29ec5695085c00e0191","slug":"three-brothers-externed-from-the-district-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-167972-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तीन भाइयों को किया जिला बदर, मोहल्ले में बजवाई डुगडुगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तीन भाइयों को किया जिला बदर, मोहल्ले में बजवाई डुगडुगी
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुंडा अधिनियम के अंतर्गत जिलाबदर किए गए तीन सगे भाइयों के खिलाफ उनके गांव में डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई।
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि ग्राम दयावली खालसा निवासी अनीश, विक्रम और धर्मवीर को उनकी आपराधिक गतिविधियों के चलते छह माह के लिए अमरोहा जनपद की सीमा से जिलाबदर किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों को मुनादी के माध्यम से इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि तीनों आरोपी जनपद की सीमा में कहीं दिखाई दें तो तत्काल सूचना दें। सीमा के भीतर पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार तीनों भाई पुलिस पर हमले के आरोपी हैं और उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद