{"_id":"64d69a24adb2e1871f0edbd7","slug":"three-brothers-drowned-in-the-ganges-saved-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-2747-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मां की अस्थियां विसर्जित करने आए तीन भाई ब्रजघाट गंगा में बहे, बचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मां की अस्थियां विसर्जित करने आए तीन भाई ब्रजघाट गंगा में बहे, बचाए
विज्ञापन
अमरोहा। मां की अस्थियां विसर्जित करने आए शिकोहाबाद निवासी तीन सगे भाई ब्रजघाट गंगा में बहे गए। इस बीच गंगा तट पर मौजूद गोताखोरों ने तत्परता दिखते हुए तीनों भाइयों को बचा लिया।
शिकोहाबाद निवासी संजय, विष्णु और राम शुक्रवार को मां की अस्थियां विसर्जित करने ब्रजघाट आए। दोपहर बाद अस्थियां विसर्जित करने के बाद सबसे छोटा भाई राम गंगा में नहाने लगा। इस दौरान वह गहरे जल में जाने के कारण वह डूबने लगा। उसे डूबते देख उससे बड़ा संजय गंगा में कूद गया, लेकिन न तो राम को तैरना आता था और न ही संजय को। इस कारण दोनों भाई गहरे जल में चले गए। दोनों को भाइयों को डूबता देख बड़ा भाई विष्णु जान की परवाह किए बिना गंगा में कूद गया, लेकिन वह भी डूबने लगा तो आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया।
इस पर गोताखोर व नाविक दीपचंद, विनोद, ललित व गेंदा ने अलग-अलग नाव संभाली और तीनों भाइयों को बचाने के लिए गंगा में छंलाग लगा दी। उन्होंने डूब रहे तीनों भाइयों के पास जैकेट और ट्यूब फेंकी। जिससे तीनों को सहारा मिल सके। इसके बाद नाव उनके नजदीक ले जाकर खुद गहरे जल में कूद पड़े और तीनों भाइयों को बचा लिया।