फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three bikers died in road accident

बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग तीनों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
three bikers died in road accident
गजरौला (अमरोहा)। मंडी धनौरा मार्ग पर बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों के शव सड़क पर पड़े मिले। ट्रैक्टर-ट्रॉली वाला वाहन लेकर फरार हो चुका था। पुलिस शवों को यहां सीएचसी लाई और आननफानन में पोस्टमार्टम के लिए अमरोहा भिजवा दिया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि बाइक सवारों ने हेलमेट पहना होता तो तीनों की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे यह हादसा मंडी धनौरा मार्ग पर चाकीखेड़ा के निकट स्थित जाहरवीर के मंदिर के निकट हुआ। पुलिस के मुताबिक मंडी धनौरा की दिशा में जा रही बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी थी। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं, तीनों के शव सड़क पर ही पड़े रहे। सूचना मिलने के बाद उन्हें यहां सीएचसी लाया गया। इनमें एक मृतक की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी शिनाख्त राजेंद्र (30) पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव कादराबाद थाना बछरायूं के रूप में हुई। इसी दौरान मृतकों के परिजन भी सीएचसी आ पहुंचे। अन्य मृतकों की शिनाख्त पतराम (55) पुत्र हीरा सिंह निवासी गांव फिरोजपुर थाना बछरायूं और समरपाल पुत्र गजराज निवासी गांव नादनौर थाना मंडी धनौरा के रूप में हुई। बताते हैं कि तीनों बाइक पर गजरौला से गांव लौट रहे थे। पुलिस ने आननफानन में तीनों के शवों को मोर्चरी भिजवा दिया। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

पालिका कर्मी का दामाद था राजेंद्र, ससुराल से लौट रहा था
गजरौला। हादसे की खबर मिलने पर नगर पालिका परिषद में चतुर्थ श्रेणी कर्मी पप्पू अपने पुत्र के साथ सीएचसी आ पहुंचे। पता चला कि शव तो मोर्चरी भिजवा दिया गया। बिलखते हुए पप्पू ने बताया कि राजेंद्र उनका दामाद था। वह शाम को अपने रिश्ते के ससुर पतराम सिंह और बहनोई समरपाल के साथ अपनी ससुराल मोहल्ला अंबेडकर नगर आया था। तीनों बाइक पर थे और हंसीखुशी यहां से विदा हुए थे। हादसे में पति की मौत की जानकारी होने के बाद पत्नी अनीता और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की आशंका से शव भिजवा दिए पोस्टमार्टम हाउस
गजरौला। मंडी धनौरा मार्ग पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही पुलिस भी सकते में आ गई थी। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह के साथ ही चौपला चौकी इंचार्ज संत कुमार, कस्बा चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार, एसआई कृपाल सिंह समेत कई पुलिसकर्मी सीएचसी आ पहुंचे। पुलिस को आशंका थी कि कहीं तीन सगे रिश्तेदारों की मौत के बाद परिजन हंगामा न कर दें। इसी के चलते पुलिस ने आननफानन में निजी गाड़ी बुलवाकर तीनों के शव मोर्चरी भिजवा दिए।

गजरौला में लड़का देखने आ रहे थे पतराम
गजरौला। सड़क हादसे में मृत पतराम सिंह अपने साले की बेटी के रिश्ते के लिए गजरौला में लड़का देखने आए थे। उनके इकलौते पुत्र नैपाल ने बताया कि वह अपने ममेरे दामाद राजेंद्र और राजेंद्र के बहनोई समरपाल के साथ बाइक पर घर से निकले थे। घर में मां लज्जावती के साथ ही वह भी उनके लौटने की प्रतीक्षा कर रहे थे। अचानक ही शाम के समय किसी ने फोन पर जानकारी दी कि गजरौला में सड़क हादसे में उसके पिता पतराम सिंह समेत तीनों की मौत हो गई है। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed