फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three bike riders shot a young man at a petrol pump and fled

Amroha News: पेट्रोल पंप पर युवक को गोली मारकर भागे तीन बाइक सवार

Mon, 17 Mar 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 17 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Three bike riders shot a young man at a petrol pump and fled
गजरौला (अमरोहा)। पेट्रोल पंप पर पहले तेल डलवाने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार तीन युवकों ने स्थानीय फिल्म कलाकार को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। घायल को उनके साथी सीएचसी में लेकर आए। दिनदहाड़े फिल्म कलाकार को गोली मारने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई। आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर से सटे तिगरिया खादर निवासी चमन का कहना है कि वह स्थानीय फिल्म कलाकार हैं। शहर के कांशीराम कॉलोनी निवासी रिंकू व राजा उनके दोस्त हैं। दोनों दोस्तों ने बाइक न होने का हवाला देते हुए उसको कुमराला चौकी के निकट मैदान पर बुलाया था। जहां से वह अपने दोस्त प्रशांत और सुमित को साथ लेकर रिंकू व राजा के पास चले गए। सीओ श्वेताभ भास्कर के अनुसार ने चमन व उसके दोस्त रविवार की दोपहर 1:45 बजे धनौरा-गजरौला मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने पहुंचे।
विज्ञापन

यहां एक बाइक पर तीन युवक पहले से ही तेल डलवाने के लिए रुके थे। जहां पहले तेल डलवाने को चमन व दूसरे पक्ष में विवाद हो गया और मारपीट होने लगी। तभी दूसरी तरफ से एक बाइक पर सवार तीन युवकों में एक ने चमन पर गोली चला दी। उसके हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवकों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है। परिजनों के आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed