{"_id":"5e4c2bc68ebc3eccd362a5fb","slug":"three-arrested-jpnagar-news-mbd340407131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानती गिरोह के तीन और सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानती गिरोह के तीन और सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। फर्जी दस्तावेजों के जरिए जेल में बंद आरोपियों की जमानत लेने वाले गिरोह के तीन और सदस्यों को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक साइबर कैफे संचालक है। जो दस्तावेजों को संशोधित करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन कंप्यूटर, भारी मात्रा में आधार और पेनकार्ड बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
शनिवार को अमरोहा सदर एसडीएम के सामने दो जमानतियों के प्रमाण पत्र तस्दीक होने के लिए आए थे। इसमें नौगांवा सादात के दाऊद सराय गांव निवासी सुरेंद्र सिंह और गंगा देवी के दस्तावेज शामिल थे। जांच में दस्तावेज फर्जी पाए गए। लिहाजा एसडीएम विवेक यादव ने पुलिस को बुलाकर संजीव सैनी निवासी मीरपुर थाना मझोला मुरादाबाद और रामकिशोर रस्तोगी निवासी सी-ब्लाक गोविंद नगर मुरादाबाद को गिरफ्तार करा दिया था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो एक गिरोह का खुलासा हुआ। यह लोग फर्जी दस्तावेज तैयार कर जेल में बंद अपराधियों की जमानत लेते थे। रविवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी संजीव सैनी, रामकिशोर और चंदौसी के तारापुर निवासी त्रिवेणी उर्फ प्रेमवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इस दौरान अन्य कई लोगों के गिरोह में शामिल होने का खुलासा हुआ था। तभी से पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लगी थी। मंगलवार को पुलिस ने मुरादाबाद के रामतलैया निवासी पप्पू सैनी, सैफपुर तल्ला निवासी सोनू लोधी उर्फ सौरभ और बिलारी के मोहल्ला आहता निवासी इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई सुरेश गौतम ने बताया कि सोनू लोधी साइबर कैफे चलाता है। जो आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों में संशोधन करने का काम करता था। उसने ही सुरेंद्र और गंगा देवी के आधार कार्ड को संशोधित कर आरोपियों के नाम दर्ज किए थे। सोनू लोधी के कब्जे से तीन कंप्यूटर, 32 आधार कार्ड और 12 पेनकार्ड बरामद हुए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।