फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three arrested including manager of private insurance wing and telecom company for fraudulent online shopping

अमरोहा : धोखाधड़ी कर ऑनलाइन शॉपिंग करने में निजी इंश्योरेंस विंग और टेलीकॉम कंपनी के मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 30 May 2021 12:19 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 30 May 2021 12:19 AM IST
सार

पुलिस की छानबीन और साक्ष्य के आधार पर निजी इंश्योरेंस विंग के डेवलपमेंट मैनेजर भास्कर शर्मा निवासी लंबिया थाना रजबपुर का नाम प्रकाश में आया। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन
Three arrested including manager of private insurance wing and telecom company for fraudulent online shopping
arrest - फोटो : istock

विस्तार

अमरोहा के डिडौली थाना पुलिस ने ग्राहक के क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह में शामिल निजी इंश्योरेंस विंग के डेवलपमेंट मैनेजर और टेलीकॉम कंपनी के मैनेजर और सिम विक्रेता शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, सिम कार्ड, सोने की चेन और क्रेडिट कार्ड बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। शनिवार को डिडौली कोतवाली में सीओ सिटी विजय कुमार राना ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी 2021 को डिडौली के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी अर्जुन सिंह के क्रेडिट कार्ड से किसी अज्ञात व्यक्ति के ने धोखाधड़ी कर करीब 1.5 लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली थी। इस संबंध में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


पुलिस की छानबीन और साक्ष्य के आधार पर निजी इंश्योरेंस विंग के डेवलपमेंट मैनेजर भास्कर शर्मा निवासी लंबिया थाना रजबपुर का नाम प्रकाश में आया। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। शनिवार को इंस्पेक्टर मोहित चौधरी के आरोपी भास्कर शर्मा को नारंगपुर चौराहे से क्रेडिट कार्ड के माध्यम से की गई शॉपिंग की सोने की चेन बरामद की। इसके बाद उनकी निशादेही पर घटना में संलिप्त आरोपी टेलीकॉम कंपनी के मैनेजर समीर उर्फ समशूद्दीन को मोबाइल फोन और आरोपी सिम विक्रेता आस मौहम्मद को सिमकार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed