फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three accused of molesting girl students sent to jail, two more constables suspended after outpost incharge due to negligence

Amroha News: छात्राओं से छेड़खानी के तीन आरोपी भेजे जेल, लापरवाही में चौकी इंचार्ज के बाद दो सिपाही और सस्पेंंड

Mon, 18 Sep 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 18 Sep 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Three accused of molesting girl students sent to jail, two more constables suspended after outpost incharge due to negligence
हसनपुर (अमरोहा)। शोहदों के डर छात्राओं के स्कूल छोड़ने के मामले में पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दो आरोपियों को जेल व नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है। उधर, पुलिस ने विद्यालय पहुंचकर भी जांच पड़ताल की है। छात्राओं से कहा है कि किसी से भी घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में दसवीं तक के निजी विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा आठ नौ व दस की छात्राओं से पिछले पंद्रह दिनों से छेड़खानी हो रही थी। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव पीपली दाउद के रहने वाले आठ से युवकों पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया था। छात्राओं ने इसकी शिकायत विद्यालय के प्रबंधक से भी की थी। इसके बाद आरोपियों ने छात्राओं को जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे डरी और सहमी कई छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। शुक्रवार शाम को ही पुलिस ने मामले में प्रबंधक की तहरीर पर गांव पीपली दाउद निवासी अनस, विकास और एक नाबालिग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

पूरे मामले में लापरवाही मानते हुए एसपी ने देर रात मनौटा चौकी इंचार्ज विनोद कुमार गोले को सस्पेंड कर दिया था। दो सिपाहियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी हुई थी। रविवार को पुलिस ने अनस व विकास को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा है। रविवार को एसपी ने मामले में लापरवाही बरतने पर हेड कांस्टेबल मोहम्मद राशिद और कांस्टेबल नरेंद्र रावत को भी सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बयान: छात्राओं से छेड़खानी के मामले में लापरवाही बरतने पर मनौटा चौकी इंचार्ज के बाद चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबिल मोहम्मद राशिद और सिपाही नरेंद्र रावत को भी सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed