फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   This time students will not wander for books

Amroha News: इस बार किताबों के लिए नहीं भटकेंगे परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
This time students will not wander for books
अमरोहा/गजरौला। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को आगामी शिक्षा सत्र में किताबों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिले को 5.66 लाख किताब मिली हैं, जो पुस्तक भंडार गृह में रखवाई गई हैं। जिले भर के स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले सभी विषयों की किताबों का जल्द ही वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1266 परिषदीय विद्यालय हैं। जिनमें सवा लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। आमतौर पर लोगों की यह शिकायत रहती है कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को समय पर कॉपी, किताब आदि नहीं मिलते। जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। कई बार उनको पुराने कोर्स से काम चलाना पड़ता है। मगर आगामी शिक्षा सत्र के लिए नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राओं को समय पर किताबें मिलेंगी। उनको भटकना नहीं पड़ेगा। इस बार परिषदीय विद्यालयों में वितरण करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने किताब उपलब्ध करा दी हैं। जिले में आईं 5.66 लाख किताब गजरौला स्थित भंडार गृह में रखवा दी गई हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि भंडार गृह में किताब आ गई हैं। उनका सभी स्कूलों में जल्द वितरण किया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किसी शिक्षक को नामित किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------


जिले को यह किताब मिली हैं
कक्षा छह के लिए-
विज्ञान भारती अंग्रेजी-13520
महान व्यक्तित्व अंग्रेजी-13440
अक्षरा हिंदी-13747
खेल एवं स्वास्थ्य-5395
कृषि विज्ञान-6748
पृथ्वी व हमारा जीवन-14620
कक्षा-7 के लिए
पेंटल अंग्रेजी-6710
कक्षा-4 के लिए
स्प्रिंग-16734
फुलवारी-14734
पर्यावरण-13373
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed