{"_id":"679e8e752861f8f203097e2e","slug":"third-phase-applications-started-under-rte-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-133528-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आरटीई के तहत तीसरे चरण के आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आरटीई के तहत तीसरे चरण के आवेदन शुरू
विज्ञापन
अमरोहा। गरीब परिवारों के बच्चों को आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए दो चरण पूरे होने के बाद तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन 19 फरवरी तक किए जा सकेंगे। इसके बाद लाॅटरी के माध्यम से बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा।
जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को सरकार शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत अपने खर्च पर निजी स्कूलों में प्रवेश कराती है। अगले शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जा सके, इसके लिए अबकी बार दिसंबर से ही आवेदन और लॉटरी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। दिसंबर और जनवरी में दो चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फरवरी माह के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया के तहत एक तारीख से आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन ऑनलाइन तरीके से 19 फरवरी तक होंगे। इसके बाद आवेदन पत्रों की जांच बीएसए स्तर से होने के बाद लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होगी और बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया जा सकेगा।
-- --
दो चरणों में 926 बच्चों को हुआ स्कूलों का आवंटन
आरटीई के तहत दो चरणों की स्कूल आवंटन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बीएसए डाॅ. मोनिका के अनुसार पहले चरण में 474 व दूसरे चरण में 452 बच्चों को स्कूलाें का आवंटन कर दिया गया है, जिसके बाद अब तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक वेबसाइट rte25.upsdc. gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।