{"_id":"64cea503a3028cc3470c8f76","slug":"third-murder-accused-arrested-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-2385-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हेड कांस्टेबल के छोटे भाई उवैस की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हेड कांस्टेबल के छोटे भाई उवैस की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
Sun, 06 Aug 2023 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर में रहने वाले हेड कांस्टेबल के छोटे भाई उवैस की हत्याकांड के तीसरे आरोपी हमजा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस हमजा के भाई बहाव और उवैस के सीने में गोली मारने वाले मुसरेन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सहसपुर अलीनगर में रहने वाले मोहम्मद उमर के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे हैं। बड़ा बेटा जावेद किसान हैं। जबकि दूसरे नंबर का बेटा जुबैर यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है। वर्तमान में उसकी तैनाती रामपुर जनपद में है। वहीं जुनैद और उवैस छोटे बेटे हैं। उवैस इंटर तक की पढ़ाई करने के बाद विदेश जाने की तैयारी में था। बीते सोमवार को उवैस अपने चचेरे भाई सुबेब, फैजान अपने दोस्त जिलानी निवासी दीपपुर के साथ सिनौरा गांव में पूर्व प्रधान जावेद के दफीने में शामिल होने के लिए जा रहे थे। एक बाइक उवैस चला रहा था, जिसके पीछे जिलानी बैठा हुआ था। जबकि दूसरी मोटरसाइकिल फैजान और सुबेब सवार थे। चारों नीलीखेड़ी गांव अंडरपास के रास्ते होते हुए सिनौरा जाने वाले चौराहे पर पहुंचे थे। तभी ढकिया गांव निवासी बहाव, उसका भाई हमजा और सिनौरा का रहने वाला मुसरेन ने उवैस पर हमला कर दिया। सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक उवैस के पिता मोहम्मद उमर ने ढकिया गांव निवासी बहाव, हमजा और सैनारा गांव निवासी मुसरेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने बहाव और मुसरेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि शनिवार को हत्याकांड के तीसरे आरोपी हमजा को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बहाव और उसके भाई हमजा के कहने पर ही मुसरेन ने उवैस की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी थी।