फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Thieves broke into the registry office in Dhanaura by breaking the window

Amroha News: धनाैरा में रजिस्ट्री कार्यालय की खिड़की तोड़कर घुसे चोर

Thu, 15 May 2025 12:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 15 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the registry office in Dhanaura by breaking the window
मंडी धनौरा/बछरायूं (अमरोहा)।
विज्ञापन

तहसील परिसर में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के पीछे की खिड़की काटकर मंगलवार रात चोर अंदर घुस गए। चोरों ने कार्यालय में रखे कैश बॉक्स को काटने का प्रयास किया। बुधवार सुबह घटना की जानकारी हुई। सब रजिस्ट्रार ने बछरायूं थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंगलवार रात तीन चोर तहसील परिसर में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय की पीछे की ओर बनी खिड़की काटकर अंदर घुस गए। चोरों ने कार्यालय में रखे कैश बॉक्स को काटने का प्रयास किया। बुधवार सुबह करीब आठ बजे रजिस्ट्री कार्यालय के बराबर में चाय का खोखा चलाने वाले राकेश ने कार्यालय की खिड़की टूटी देखी तो उसने वकीलों व सब रजिस्ट्रार दिनेश सिंह को इसकी जानकारी दी। इस सब रजिस्ट्रार मौके पर पहुंचे। सूचना पर थाना बछरायूं के निरीक्षक प्रमोद कुमार भी पुलिस से साथ पहुंचे।
विज्ञापन

सब रजिस्ट्रर ने बताया के कैश बॉक्स में मंगलवार को आए करीब 6.8 लाख रुपये रखे थे। पुलिस की मौजूदगी में कैश बॉक्स खोलकर रुपयों की गिनती की गई। दिनेश ने बताया कि कैश बॉक्स में पूरी रकम सुरक्षित थी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि सब रजिस्ट्रार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे की रिपोर्ट, चार घंटे तक कैश बॉक्स को काटने का हुआ प्रयास

चोरों ने करीब चार घंटे तक रजिस्ट्री कार्यालय में रखे कैश बॉक्स को काटने का प्रयास किया। रजिस्ट्री कार्यालय की खिड़की तोड़ने से लेकर बाहर निकलने की घटना जनसेवा केंद्र के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि रात करीब 12 बजे दो चोर खिड़की काटकर रजिस्ट्री कार्यालय में घुसते नजर आ रहे हैं। करीब एक घंटे बाद एक अन्य व्यक्ति हाथ में कोई मशीन लेकर भीतर जाता है। वहीं, करीब चार घंटे बाद तीनों चोर बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक चोरों ने कैश बॉक्स काटने के लिए साथी को कटर लेकर बुलाया था, लेकिन वह कैश बॉक्स नहीं काट सके।


रजिस्ट्री कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

तहसील में बने रजिस्ट्री कार्यालय की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। चोर कार्यालय की बाउंड्री कूदकर घुसे और खिड़की काटकर कार्यालय में प्रवेश किया। सुरक्षा के लिहाज से रात को रजिस्ट्री कार्यालय की बिजली काट दी जाती है। तहसील के चारों ओर से खुला है। वहीं, सुरक्षा के भी इंतजाम नहीं हैं। सब रजिस्ट्रार ने बताया कि कार्यालय के पीछे व सामने सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इसके लिए अपर महानिरीक्षक स्टांप व एसडीएम से अनुरोध किया गया है। रात को एक होमगार्ड को तैनात करने के लिए अफसरों से मांग की है। उधर, चोरों के कार्यालय की स्थिति से वाकिफ होने का अंदेशा जताया जा रहा है। रजिस्ट्री कार्यालय में कैश बॉक्स कहां रखा हुआ है। इसकी जानकारी कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति को नहीं है। पुलिस का मानना है कि घटना को अंजाम देने वालों में कोई अंदर का व्यक्ति शामिल है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed