फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   They used to commit theft by posing as scrap dealer, police arrested three

Amroha News: कबाड़ी बनकर करते थे चोरी पुलिस ने तीन किए गिरफ्तार

Tue, 08 Jul 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 08 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
They used to commit theft by posing as scrap dealer, police arrested three
आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन कबाड़ी चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब करीब डेढ़ लाख कीमत का चोरी का सामान बरामद हुआ है, जिसमें चार बैटरी, छह इनवर्टर, चार स्टेबलाइजर, दस किलोग्राम कॉपर और पांच किलोग्राम स्क्रैप तार को बरामद किया गया है। आरोपियों से चोरी में इस्तेमाल की गई कार और सेंधमारी के औजार भी जब्त किए गए।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि छह जुलाई को आदमपुर पुलिस शाहबाजपुर डोला पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, एक कार में सवार तीन लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर सैदनगली थानाक्षेत्र के हरियाणा निवासी मोहम्मद शाहरुख, संभल के हयातनगर थानाक्षेत्र के चंदायन निवासी अय्यूब और रजपुरा थानाक्षेत्र के करकौरा निवासी शाहरुख उर्फ शेरखान को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी का माल और उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह सभी वर्तमान में गौतमबुद्धनगर में रहते हैं और दोस्त हैं। मोहम्मद शाहरुख ने गौतमबुद्धनगर में कबाड़ी की दुकान खोल रखी है, जहां यह सभी कबाड़ी का काम करते हैं। यह शातिर अपराधी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से पहले दुकानों की रेकी करते थे। चोरी करने के लिए यह एक साथ गाड़ी में आते थे, जिसमें से एक आरोपी गाड़ी को घटनास्थल से थोड़ी दूर खड़ा कर देता था और घटना को अंजाम देने के बाद सामान लादकर भाग हो जाते थे। चोरी के बाद यह गौतमबुद्धनगर लौट जाते थे। चोरी में इस्तेमाल की गई कार शाहरुख ने 2024 में खरीदी थी, जिसकी पिछली सीट सामान भरने के लिए निकाली हुई थी। यह चोर बैटरियों और अन्य सामान को इस तरह से खुर्द-बुर्द करते थे ताकि वह कबाड़ का सामान दिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई चोरियों की बात कबूली
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि आरोपियों ने तीन जुलाई 2025 की रात रहरा-गवा रोड चौराहे पर एक इनवर्टर-बैटरी की दुकान से दीवार काटकर चार इनवर्टर, बैटरी और तार चोरी की थी। 26 जून, 2025 की रात चंदनपुर चीनी मिल के पास एक मकान से बैटरी आदि सामान चोरी की थी। 24 जून, 2025 की रात ग्राम छपना में एक विद्यालय से बैटरी, पंखे और एक इनवर्टर आदि चोरी करने की बात कबूल की है। बरामद सामान इन्हीं चोरी की घटनाओं से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed