फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   They swindled Rs. 2.70 lakh by promising to get someone a job in the metro.

Amroha News: मेट्रो में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2.70 लाख हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
They swindled Rs. 2.70 lakh by promising to get someone a job in the metro.
गजरौला। मेट्रो में टिकट कलेक्टर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 2.70 लाख हड़प लिए। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र केे गांव सलेमपुर गोसाईं निवासी रंजीत का कहना है कि धनौरा के गांव कैसरा निवासी से उनकी जान पहचान है। उसने डेढ़ वर्ष पूर्व दिल्ली मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे से एक बार 1.10 लाख रुपये, दूसरी बार में 1.60 लाख रुपये लिए। तीन लाख में नौकरी लगवाने की बात पक्की हुई, लेकिन नौकरी नहीं लगी। रंजीत ने आरोपी से अपने रुपये मांगे तो उसने करीब आठ महीने बाद रंजीत को एक्सिस बैंक शाखा चांदपुर के दो चेक थमा दिए। रंजीत ने दोनों चेक गजरौला की एक बैंक शाखा में लगाए तो पता चला कि दोनों चेक फर्जी हैं और जिस व्यक्ति के नाम चेक हैं उसकी मौत हो चुकी है। जिसके बाद रंजीत को ठगे जाने का अहसास हुआ। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई व अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed