फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There will be three-tier monitoring of examination centers with the help of web cameras.

Amroha News: वेब कैमरों की मदद से परीक्षा केंद्रों की होगी त्रिस्तरीय निगरानी

Thu, 11 Jan 2024 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 11 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
There will be three-tier monitoring of examination centers with the help of web cameras.
अमरोहा। यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की परीक्षा नकल विहीन और निष्पक्ष रूप से कराए जाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए आपत्तियों का निस्तारण कर 79 केंद्रों की सूची को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की त्रिस्तरीय मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए केंद्रों पर वेब कैमरा लगाए गए हैं। जिनके माध्यम से जनपद, मंडल एवं राज्य स्तर पर बने कंट्रोल रूम केंद्रों की निगरानी करेंगे। इससे पहले कैमरों का ट्रायल भी पूरा किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परीक्षाएं 22 फरवरी से हाेंगी। जिसमें जिले के 10वीं और 12वीं के 53383 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। जनपद स्तरीय निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद अंतिम सूची के रूप में 79 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। डीएम ने संबंधित तहसीलों के एसडीएम को आपत्तियों के निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपी थी। अब उन्हीं विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है, जो सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए केंद्रों की त्रिस्तरीय निगरानी भी होगी। जिला, मंडल के साथ साथ प्रदेश स्तर पर बना कंट्रोल रूम परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगा। इसके लिए पहले ही परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है। ताकि ट्रायल के दौरान मिलने वाली खामियों को भी समय से दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed