{"_id":"67e5a24c65b53a543206bb44","slug":"there-will-be-no-entry-for-heavy-vehicles-in-the-city-on-eid-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-136849-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ईद पर शहर में भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ईद पर शहर में भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री
Fri, 28 Mar 2025 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। ईद को लेकर पुलिस प्रशासन ने अलर्ट हो गया है। खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ बढ़ने पर बाजार में ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगा दी है। साथ ही ईद की नमाज अदा होने तक शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री कर दी है। सभीवीाारी वाहनों को बाइपास से गुजारा जाएगा।
19 मार्च को चांद दिखाई दिया तो ईद सोमवार को मनाई जाएगी। जबकि अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को है। जिसके चलते मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के मुख्य बाजार के अलावा अन्य बाजारों में ईद की खरीदारी के लिए भीड़ आनी शुरू हो गई है। कपड़े, जूते व कॉस्मेटिक सामान की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही रही है।
सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन फिक्रमंद है। एकाएक ही बाजारों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्य बाजार में भी ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन पर पाबंदी लगा दी है। इसके लिए मोहल्ला कोट और कोतवाली के गेट के सामने बैरियर लगाकर ई रिक्शा व ऑटो को रोका जा रहा है। सीओ सिटी अरूण कुमार ने बताया कि बाजारों में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है। लोग सिर्फ पैदल ही खरीदारी के लिए बाजार में जा सकते हैं। ई-रिक्शा और ऑटो की बाजार में संचालन पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही ईद की नमाज अदा होने तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी है।