{"_id":"66bfe97e5a481c47a0084be5","slug":"there-will-be-diversion-on-the-highway-only-when-the-crowd-of-kanwadis-increases-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-124000-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर ही हाईवे पर होगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर ही हाईवे पर होगा डायवर्जन
विज्ञापन
अमरोहा। सावन का आखिरी सोमवार 19 अगस्त को है। इस दिन रक्षाबंधन भी मनाया जाएगा। ऐसी स्थिति में कांवड़ियों की भीड़ कम रहने की संभावना है। शुक्रवार को भी हाईवे पर कांवड़िये दिखाई नहीं दिए। जिसके चलते हाईवे पर रूट डायवर्जन नहीं किया गया है। अगर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी तो डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के चलते शुक्रवार की दोपहर 12 बजे हाईवे पर डायवर्जन शुरू कर दिया जाता था। लेकिन, इस बार भीड़ नहीं है। इसलिए वाहनों को डायवर्ट नहीं किया है। इससे पहले शुक्रवार, शनिवार और रविवार को शिवभक्त जल लेने जाते हैं, जबकि कुछ भक्त वापस लौटते हैं। कांवड़ यात्रा में शिव भक्तों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए हाईवे पर वाहनों के चलने की अनुमति नहीं होती थी। अब, हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ेगी तभी वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के कारण कांवड़ियों की भीड़ कम रहने की संभावना है।
-- -