{"_id":"61bcd04dbbc403580e1e0605","slug":"there-will-be-a-survey-of-the-houses-around-the-infected-youth-dhanaura-news-mbd4129888196","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित युवक के आसपास के घरों का होगा सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित युवक के आसपास के घरों का होगा सर्वेक्षण
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला कंचन बाजार में संक्रमित पाए गए युवक के घर के आसपास सभी घरों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इसकी तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने कर दी है। परिवार के सदस्यों का भी पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। वही दूसरी ओर कोरोना संक्रमित पाए गए युवक की सेहत में सुधार बताया गया है।
बृहस्पतिवार को ओडिशा से वापस आए नगर के एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 33 दिन बाद क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। ओमिक्रॉन वेरिएंट की आशंका में विभाग द्वारा युवक का नमूना जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा गया है। चिकित्साधीक्षक डॉ. अमोल सिंह ने बताया कि संक्रमित पाए गए युवक के घर के आसपास 50 घरों का विभाग सर्वेक्षण करेगा। सर्वेक्षण के दौरान खांसी, बुखार और जुकाम आदि के रोगियों की पहचान की जाएगी। परिवार के सदस्यों की संख्या भी नोट की जाएगी। चिकित्साधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना को लेकर सावधानी बरतें और प्रोटोकाल का पालन करें।
एक ओर ओमिक्रॉन वेरिएंट का खतरा सता रहा है, वहीं दूसरी ओर लोग कोरोना को हलके में ले रहे हैं। 41226 लोगों की लापरवाही भी विभाग के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 41226 लोगों ने अभी तक वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। अधीक्षक अमोल सिंह ने बताया कि सीएचसी के अंतर्गत 41226 लोग पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज लगवाने के लिए नहीं आए हैं। उनका कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लेने की वजह से खतरा बढ़ गया है। उनका कहना था कि ओमिक्रॉन को लेकर अभी तस्वीर स्पष्ट नहीं है, लेकिन वैक्सीन की दोनों डोज के बाद व्यक्ति काफी सुरक्षित है।