फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There will be a seating arrangement for traders at the goods warehouse

Amroha News: माल गोदाम पर व्यापारियों के बैठने की होगी व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
There will be a seating arrangement for traders at the goods warehouse
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से सामान मंगाने और भेजने वाले व्यापारियों और माल उतारने व लोड कराने वाले कर्मचारियों को सर्दी, गर्मी व बारिश से बचाने के लिए चार कमरों वाला भवन बनाया जा रहा है। इसमें करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। रेलवे का माल बाबू भी इसी भवन में बैठकर कार्य का संचालन करेगा।

रेलवे स्टेशन पर शांति नगर मोहल्ले के पीछे और गुड्स प्लेटफार्म के पास रेलवे गुड्स भवन बनवा रहा है। इसमें चार कमरे बनाए जाएंगे। भवन मालगाड़ी से सामान मंगाने और भेजने वाले व्यापारियों, माल बाबू व मालगाड़ी से सामान उतारने और उसे लोड करने वाले रेलवे के कर्मियों के लिए बनाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन का पुराना भवन ध्वस्तीकरण हो गया है। इसमें डाक बाबू का कार्यालय था। उसमें सामान मंगाने और भेजने वाले व्यापारी व रेलवे मालगाड़ी से सामान उतारने और लोड करने वाले कर्मचारी बैठते थे। मगर, ध्वस्तीकरण के बाद उनके सामने खासी परेशानी खड़ी हो गई है। गुड्स प्लेटफार्म के पास व्यापारियों के बैठने के लिए भवन नहीं है। उनको गर्मी, सर्दी और बरसात में परेशानी न उठानी पड़े, इसलिए ही भवन बनाने का निर्णय लिया गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) नवीन पाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि गुड्स भवन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed