{"_id":"66d26d2228ff421f2f0068f8","slug":"there-was-lathi-charge-and-firing-between-two-parties-in-sahaspur-alinagar-village-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-124755-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सहसपुर अलीनगर गांव में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सहसपुर अलीनगर गांव में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, फायरिंग
विज्ञापन
अमरोहा। सहसपुर अलीनगर गांव में लगे छड़ी मेले में महिला भाग ले जाने की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-ठंडे चले। एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। तमंचे से फायरिंग भी की गई। मारपीट में दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले। घटना में दोनों पक्ष के सात नामजद समेत 28 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सहसपुर अलीनगर गांव में मोहम्मद शमी और खुर्शीद के परिवार रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच महिला भाग ले जाने को लेकर रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार को गांव में छड़ी मेला लगा था। शाम करीब छह बजे मोहम्मद शमी के परिवार से इरफान, अरकान, इंतकाम और खुर्शीद के पक्ष से आसिफ, बिलाल, अजमल, अतीक व कुछ अन्य लोगों आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और बेल्टें चलीं। सूचना पर दरोगा फूल कंवार, कांस्टेबल असलम मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझने का प्रयास किया।
लेकिन, पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद भी दोनों पक्ष झगड़ते रहे। इस बीच इंतकाम घर से तमंचे लेकर आया और हवाई फायरिंग करने लगा। घटना से गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। माहौल बिगड़ता देख अतिरिक्त फोर्स बुलाना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह हालात संभाले। मारपीट में घायल इरफान, अरकान, आसिफ, बिलाल, अजमल, अतीक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में दरोगा की तहरीर पर इरफान, अरकान, इंतकाम व 10 अज्ञात और दूसरा पक्ष के आसिफ, बिलाल, अजमल, अतीक व 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
इन धाराओं में दर्ज की गई रिपोर्ट
सीओ ने बताया कि मामले में पुलिस की ओर से दोनों पक्ष के लोगों पर वीएनएस की धारा 223, 132, 125, 115(2) और अपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की धारा 7 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।