{"_id":"651f14d93592d438f60b7159","slug":"there-was-abuse-over-money-for-mobile-recharge-tweezers-were-stabbed-in-the-stomach-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-6190-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मोबाइल रिचार्ज के रुपयों को लेकर हुई थी गाली-गलौज, पेट में घोंपी थी चिमटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मोबाइल रिचार्ज के रुपयों को लेकर हुई थी गाली-गलौज, पेट में घोंपी थी चिमटी
विज्ञापन
नौगांसा सादात। चार दिन पहले बीए के छात्र मोहम्मद अली की हत्या में नामजद मुख्य आरोपी अमीर आजम को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक छात्र मोहम्मद अली के दोस्त असगर अब्बास ने हत्यारोपी अमीर आजम से उधर मोबाइल रिचार्ज कराया था।
रुपये मांगने को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। घटना वाले दिन अमीर आजम ने रुपये मांगने को लेकर असगर अब्बास के फोन पर कॉल की थी। जिसे लेकर दोनों के बीच में गाली-गलौज हुई। असगर अब्बास के फोन पर अमीर आजम और मोहम्मद अली के बीच भी गाली-गलौज हुई थी। जिसके बाद असगर अब्बास और मोहम्मद अली बाइक से अमीर आजम की दुकान पर पहुंचे और मारपीट करने लगे। तभी अमीर आजम ने मोबाइल रिपेयरिंग करने वाली चिमटी मोहम्मद अली के पेट में घोंप दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमीर आजम को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
सोमवार की शाम नौगांवा सादात के मोहल्ला नई बस्ती में मोबाइल की दुकान पर कहासुनी के बाद दुकानदार अमीर आजम ने अपने दोस्त कौकब के साथ मिलकर बीए के छात्र मोहम्मद अली पुत्र रियाजुल हसन की नुकीली वस्तु घोंपकर हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात मोबाइल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि हत्यारोपी अमीर आजम को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरे आरोपी कौकब की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।