फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There was a tussle between the District President of Kisan Congress and BJP workers

Amroha News: किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक

Thu, 09 Jan 2025 11:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 09 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
There was a tussle between the District President of Kisan Congress and BJP workers
चंदौसी।
विज्ञापन

भाजपा की नीतियों का विरोध किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद साथी को भारी पड़ गया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। साथ ही उनकी कार सीज कर दी। आरोप है कि कांग्रेस नेता ने लाउडस्पीकर पर भाजपा की नीतियों का विरोध कर रहे थे। वहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को अपशब्द बोले थे। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। बृहस्पतिवार की शाम किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद साथी अपनी कार से चंदौसी के भगत सिंह तिराहे पर पहुंच गए। कार पर लगे लाउडस्पीकर से भाजपा की नीतियों का विरोध करने लगे। इसी बीच भाजपा नेता शुभम अग्रवाल और आकाश अग्रवाल वहां पहुंच गए। उन्हाेंने विनोद साथी का विरोध शुरू कर दिया। इनके बीच नोकझोंक भी हुई। इसी बीच कोतवाली पुलिस भी आ गई। आरोप है कि जिलाध्यक्ष प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को अपशब्द बोल रहे थे। इसके बाद पुलिस ने विनोद साथी को हिरासत में ले लिया। उन्हें कोतवाली में बैठा लिया गया। साथ ही उनकी कार को सीज कर कार्रवाई की। देरशाम तक विनोद साथी कोतवाली में बैठे रहे।
बोले जिलाध्यक्ष
मैं शांतिपूर्वक कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार कर रहा था, लेकिन कुछ भाजपा कार्यकर्ता जबरन बदतमीजी करने लगे। पुलिस को बुलाकर मुझे पकड़वा दिया। मैंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को कोई अपशब्द नहीं बोले है।
विज्ञापन

-विनोद साथी, जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस

बोले भाजपा नेता
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद साथी कार से लाउडस्पीकर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को अपशब्द बोले रहे थे, जोकि गलत है। उनसे कोई नोकझोंक नहीं हुई है। पुलिस ने खुद उनको हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शुभम अग्रवाल, भाजपा नेता चंदौसी
वर्जन
जनपद में धारा 163 लागू है। बिना अनुमति के किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लाउडस्पीकर लगाकर घूम रहे थे। इस लिए उनकी कार को सीज किया गया है। नोकझोंक की जानकारी नहीं है।
-रेनू सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed