फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There was a stampede among the devotees of Lord Shiva due to fighting between two bulls on the Kanwar route

Amroha News: कांवड़ मार्ग में दो सांड़ों के लड़ने से शिव भक्तों में मची भगदड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
There was a stampede among the devotees of Lord Shiva due to fighting between two bulls on the Kanwar route
गजरौला। कांवड़ियों के मार्ग में दो सांड़ों के लड़ने से शिव भक्तों में भगदड़ मच गई। काफी देर तक लड़ते रहे सांड़ों से बचने के लिए पेट्रोल पंप परिसर की तरफ दौड़े। इस दौरान कांवड़ियों की कांवड़ खंडित होने से बची।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे गुजर रहे थे ब्रजघाट से गंगा जल भर कर ला रहे कांवड़ियों की नाईपुरा के अंडरपास के सामने से चौपला तक लाइन लगी थी। हाईवे के साथ ही सर्विस रोड पर भी बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजर रहे थे।
विज्ञापन

कुछ कांवड़िये मंजिल की थकान के कारण चौपला चौकी के निकट पेट्रोल पंप परिसर और सड़क किनारे विश्राम कर रहे थे। इसके अलावा सर्विस रोड के सामने फ्लाईओवर के फुटपाथ पर भी लेटकर आराम कर रहे थे। इस बीच अचानक सर्विस रोड पर दो सांड़ आए और आपस में लड़ने लगे। उनमें काफी देर तक संघर्ष होता रहा, लेकिन उनको डांटने या भगाने के लिए न तो कोई पुलिस कर्मी दिखाई दिया और न ही नगर पालिका का कर्मचारी। लड़ते-लड़ते एक सांड़ ने दूसरे की बगल में सींगों से इस कदर हमला किया कि उसे गहरा घाव हो गया। वह जान बचाने के लिए दिल्ली की तरफ सर्विस रोड पर भाग गया। हमलावर दूसरा सांड़ करीब दो सौ मीटर तक उसके पीछे दौड़ता रहा। उधर से कांवड़ियों के जत्थे आ रहे थे। कांवड़ियों के मार्ग में सांड़ों के लड़ने से भगदड़ मच गई। कांवड़िये बचने के लिए इधर उधर भागे। उनकी कांवड़ खंडित होने से बची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed