{"_id":"66945dc7bd2187fc2c069824","slug":"there-was-a-fight-between-the-bride-and-groom-over-dancing-on-the-dj-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-122062-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डीजे पर डांस को लेकर घरातियों और बरातियों में चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डीजे पर डांस को लेकर घरातियों और बरातियों में चले लात-घूंसे
विज्ञापन
अमरोहा। डीजे पर डांस को लेकर घरातियों और बरातियों में जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दी गई। दुल्हन के भांजे को बुरी तरह पीटा गया। मामले में पुलिस ने दूल्हे पक्ष के दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
संभल जनपद के बहजोई थानाक्षेत्र के गांव बहटा जयसिंह धीरेंद्र सिंह का परिवार रहता है। 12 जुलाई को अमरोहा में धीरेंद्र सिंह की साली की शादी थी। जिसमे धीरेंद्र सिंह अपने बेटे अमित कुमार व दीपक और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ शादी शामिल होने आये थे। विवाह का कार्यक्रम चल रहा था, इस दौरान कुछ युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। धीरेंद्र सिंह का छोटा बेटा दीपक भी डांस कर रहा था। तभी दूल्हे पक्ष के सचिन व अजय ने दीपक के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बुरी तरह पीटने के बाद धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट की घटना में दीपक बुरी तरह जख्मी हो गया।
सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में धीरेंद्र बड़े बेटे अंकित कुमार की तहरीर पर सचिन और अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।