Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There is shortage of fertilizers in the committees, locks are hanging at many places

Amroha News: समितियों पर खाद के लाले, कई जगह लटके ताले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
There is shortage of fertilizers in the committees, locks are hanging at many places
अमरोहा।
विज्ञापन

सहकारी समितियों पर खाद का संकट लगातार गहरा रहा है। आलम यह है कि कहीं डीएपी उपलब्ध नहीं है तो कहीं एनपीके की कमी है। वहीं, कई जगह दोनों ही नहीं है। समितियों पर खाद न मिलने से किसान निराश लौट रहे हैं। उधर, कुछ जगह तो समितियों पर ताला लटकता दिखाई दे रहा है।
ऐसे में किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों में खाद की खरीदारी करनी पड़ रही है। यह स्थिति तब है जब शासन इस मामले को लेकर लगातार गंभीर है। उधर, अधिकारियों का दावा है कि समितियों पर खाद की कोई कमी नहीं है, जबकि असलियत कुछ और ही है। धान की कटाई के साथ गेहूं की बुवाई की तैयारी चल रही है। साथ ही किसान आलू की बुवाई भी की जा रही है। ऐसे में किसानों को डीएपी और एनपीके की जरूरत है। जिले की 42 सहकारी समितियां से खाद वितरित किया जाता है, लेकिन इन दिनों किसानों को खाद की कमी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अमरोहा, हसनपुर, नौगांवा, जोया आदि क्षेत्र में किसान परेशान हैं। आलम यह है कि कई जगह डीएपी ही नहीं है। जबकि, एनपीके की भी भारी कमी है। भारी मांग के चलते कुछ जगह खाद पहुंचती भी है तो कुछ ही देर में समाप्त हो जाता है। बताया जा रहा है कि समितियों तक खाद ही नहीं पहुंच रही है। जबकि, दुकानों पर भी खाद की उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को काटने पड़ रहे हैं चक्कर
हसनपुर/आदमपुर। सहकारी समितियों पर खाद की भारी किल्लत है। कहीं खाद का स्टॉक दिनभर भी नहीं चल पा रहा, हाथों हाथ बंट जा रहा है। कहीं अभी भी कई दिन से किसानों को खाद के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सहकारी समिति गारबपुर पर कई दिनों से खाद नहीं है। किसान सेवा सहकारी समिति दौरारा में मंगलवार को खाद का स्टॉक था, देखते ही देखते खत्म हो गया। बुधवार को किसान खाली हाथ लौटे। सहकारी समिति भदौरा पर सोमवार को खाद खत्म हो गई थी। इसलिए मंगलवार को किसानों को खाद नहीं मिल सकी।
कई दिनों नहीं है डीएपी
नौगांवा सादात। मकसूदपुर व नौगांवा में स्थित सहकारी समितियों में लंबे समय से डीएपी ही उपलब्ध नहीं है। जिससे किसान खाली हाथ लौट रहे हैं। उधर, एनपीके की उपलब्धता भी काफी कम है। हालांकि, समिति स्टाफ का कहना है कि एनपीके खाद का स्टॉक जरूरत के हिसाब से उपलब्ध है। उधर, जोया स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति जोया में भी एनपीके और डीएपी की नहीं है। किसानों को लगातार वापस भेजा जा रहा है। जिससे किसान हताश और परेशान हैं। कभी स्टॉक कम होना और कभी खाद न होने की बात कहकर किसानों को टरकाया दिया जाता है।
खाद्य वितरण के लिए संचालक मंडल की हुई बैठक
हसनपुर। सहकारी समिति भदौरा के सभापति कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि खाद्य वितरण की सूचना सभी किसानों को नहीं मिलने की शिकायत समिति पर प्राप्त हुई थी। इसी संबंध में बुधवार को समिति पर संचालक मंडल की आपात बैठक बुलाकर निर्देशित किया गया कि संचालक मंडल के सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र के जरूरतमंद किसानों को समिति पर खाद उपलब्ध होने की जानकारी दें। जिससे वह खाद प्राप्त कर सकें।
-
बोले किसान
कई दिनों से सहकारी समिति पर खाद नहीं है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। - सतीशचंद्र, गांव रूपानांगल, हसनपुर
- सहकारी समिति से चार दिन पहले खाद लेने के लिए आए थे, स्टॉक में छह बोरी लिखी थी। लेकिन, स्टाफ न होने की बात कहते हुए वापस भेज दिया। बुधवार को फिर आया, लेकिन खाद नहीं थी। - तौफिक अहमद, गांव चौधरपुर, जोया
- लगातार चार दिन से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल पा रहा है। बुधवार को भी समिति पहुंचे थे, लेकिन खाद नहीं मिल पाई। लगातार किसानों को खाद की किल्लत से परेशान होना पड़ रहा है। - दिलशाद हुसैन, गांव चौधरपुर, जोया

- जिले में खाद की किल्लत नहीं है। जिलेभर की निजी दुकानों पर भी 1745 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। जबकि, समितियों में लगातार एनपीके का स्टाॅक आ रहा है। डीएपी की अभी डिमांड कम है। जहां-जहां समितियों पर खाद की किल्लत सामने आ रही है, वहां स्टॉक की जांच कराते हुए जल्द से जल्द खाद भेजा जाएगा। कुछ जगह खाद पहुंचता है और एकदम खत्म हो जाता है। इससे भी परेशानी हो रही है। - बबलू कुमार, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed