फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There is no power in 10 mohallas and 50 villages of the city

Amroha News: शहर के 10 मोहल्लों व 50 गांवों की बत्ती गुल

Mon, 06 Jan 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 06 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
There is no power in 10 mohallas and 50 villages of the city
अमरोहा में कलक्ट्रेट के बाहर से गुजरती लाइन पर काम करते विद्युत कर्मी। संवाद
अमरोहा। एक तरफ जहां विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने का दावा करता है। वहीं, बिना सूचना दिए ही बिजली गुल कर दी जाती है। रविवार को भी हजारों उपभोक्ताओं को सूचना दिए बिना ही लाइन दुरुस्त करने के लिए तीन बिजलीघरों की आपूर्ति कट कर दी गई, जिससे 50 से अधिक गांवों और शहर के दस मोहल्लों में सुबह 11 बजे बिजली चली गई, जो शाम करीब छह बजे आ पाई। करीब सात घंटे बिजली न होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को कलक्ट्रेट, कैलसा और रजबपुर बिजलीघरों की लाइनों में मरम्मत का काम होना था। लिहाजा सुबह 11 बजे से बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया। बिना सूचना के बिजली आपूर्ति बंद होने के चलते बिजलीघरों से जुड़े अमरोहा के 10 मोहल्लों समेत लगभग 50 से अधिक गांवों के लोगों को परेशानी से दो चार होना पड़ा। बिना पूर्व सूचना के आपूर्ति बाधित होने के कारण पेयजल की किल्लत हुई। लघु उद्योग संचालकों को भी जनरेटर का सहारा लेना पड़ा। देर शाम छह बजे आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं सुनील कुमार, अंकित गुप्ता, मनोज कुमार, रण विजय सिंह, दुष्यंत कुमार आदि का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा मरम्मत की सूचना पहले नहीं दी गई। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। अगर पहले जानकारी मिल जाती, तो घरों के जरूरी काम समय रहते पूरे कर लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

इन बिजली घरों की आपूर्ति रही बाधित
रविवार को कलक्ट्रेट कैलसा व रजबपुर बिजलीघर से जुड़े गांवों की बिजली बाधित रही। कलक्ट्रेट बिजली घर से जुड़े ऑफिसर कॉलोनी, अमरोहा ग्रीन, सिटी होम्स, रायपुर खुर्द, प्रीत विहार कॉलोनी, बंबूगढ़, बदावाला, सुबोध नगर, पुष्कर नगर, कैतवाली समेत ग्रामीण क्षेत्र के कैलसा बिजली घर से जुड़े ढेला नंगला, जगा नंगला, जलालपुर, मालीपुर, ढ्योडी वाजिदपुर, पृथ्वीपुर, तेलीपुरा माफी, रामहट, मंझौला, मंझोली व कड़ापुर आदि समेत रजबपुर के हुमायूं नगर, मोहम्मदपुर, नाजरपुर, नाईपुरा, ईंट का रड़ा, रसूलपुर, फरीदपुर हैबतपुर, जगुआ खुर्द, सलारपुर, चकमजदीपुर, चोटीपुरा, शकरपुर, जगुआ कला आदि गांवों की बिजली गुल रही।

----
इन दिनों लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए एक दिन पूर्व ही तैयारी कर ली जाती है। साथ ही लोगों को सूचना देने के लिए मीडिया को प्रेस नोट जारी किया जाता है। लेकिन, किन्ही कारणों प्रेस नोट जारी नहीं हो सका। उपभोक्ताओं को असुविधा न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा। निखिल वर्मा, एक्सईएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article