फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There is no eye doctor and technician in Zoya CHC for two years.

Amroha News: जोया सीएचसी में दो साल से नेत्र चिकित्सक और टेक्नीशियन नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
There is no eye doctor and technician in Zoya CHC for two years.
जोया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो साल से नेत्र चिकित्सक और एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती नहीं है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से लोगों को छोटी जांच के लिए भी अमरोहा जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है या फिर निजी अस्पतालों में उपचार करना पड़ता है।
विज्ञापन

इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। हालांकि कई बार सीएमओ को पत्र भी भेजे गए लेकिन आज तक समस्या का हल नहीं हो सका। सीएचसी हाईवे किनारे होने की वजह से ज्यादा महत्वपूर्ण है,क्योंकि कभी-कभी दुर्घटना होने पर फौरी तौर पर अस्पताल में ही मरीज को भर्ती कराया जाता है लेकिन अस्पताल में कई बुनियादी चीजों की कमी है। इसके अलावा सामान्य मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर बने अस्पताल में पिछले 14 माह से एक्स रे टेक्नीशियन नहीं है। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनको एक्सरे के लिए जिला अस्पताल आना पड़ता है या फिर निजी अस्पतालों में महंगे दाम पर कराना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में दो चिकित्सकों की भी जगह खाली चल रही हैं। अस्पताल में ठंडे पानी की भी व्यवस्था नहीं है। इससे भी मरीजों को दिक्कत होती है। सीएचसी में नेत्र चिकित्सक एके सक्सेना को रिटायर हुए लगभग दो साल बीत चुके हैं लेकिन अभी तक उस जगह पर किसी चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई है। इसलिए मरीज इधर-उधर भटकते रहते हैं। कुछ मरीज जिला अस्पताल पहुंच जाते हैं और कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल के चक्कर काटते हैं।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उवैस ने बताया कि बीच में जब टीबी को लेकर अभियान चला तो उस समय तीन महीने के लिए एक्सरे हुए लेकिन अब फिर पांच-छह माह से बंद हैं। नेत्र चिकित्सक भी नहीं है। कई बार पत्राचार किया जा चुका है। लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हो सका है। सीएचसी पर एक्सरे और नेत्र चिकित्सक की व्यवस्था न होने से जिला अस्पताल में अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed