{"_id":"6b0c8aa12832031e330269dc","slug":"there-are-no-differences-with-the-congress-regarding-seat-sharing-harendra-malik-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-178959-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को \nलेकर मतभेद नहीं हैं : हरेंद्र मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेद नहीं हैं : हरेंद्र मलिक
विज्ञापन
मंडी धनौरा। मुजफ्फरनगर से सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है। जीत का आधार ही सीटों के बंटवारे का पैमाना होगा। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान उनकी निजी राय हो सकती है। वह जिला पंचायत सदस्य महाराज सिंह के निवास पर मीडिया से बात कर रहे थे।
सपा सांसद ने कहा कि महिला आरक्षण और परिसीमन बिल से उत्तर व दक्षिण के राज्यों के बीच खाई पैदा होगी। दक्षिण की तुलना में उत्तर के राज्यों में सीटें अधिक बढ़ेंगी, जिससे देश का सामाजिक तानाबाना बिगड़ सकता है।
आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण के जरिए अपनी खोई जमीन वापस पाने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता उसकी असलियत समझ चुकी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ सीटों का बंटवारा कोई मुद्दा नहीं है। दोनों दलों का मकसद भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। इसके लिए धर्मनिरपेक्ष दल एकजुट होकर काम करेंगे। दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। इस मौके पर नौगांवा विधायक समरपाल सिंह, चंचल सिंह, अशोक यादव, कुलदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, वरूणजीत सिंह आदि मौजूद थे। संवाद