फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There are no buses for Moradabad and Bijnor after 7 pm.

Amroha News: शाम सात बजे के बाद मुरादाबाद और बिजनौर के लिए बस नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
There are no buses for Moradabad and Bijnor after 7 pm.
अमरोहा। जिला मुख्यालय से शाम सात बजे के बाद मुरादाबाद और बिजनौर के लिए बस सेवा नहीं है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए लोगों को जोया तक की दौड़ लगानी पड़ती है या फिर ट्रेन का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन


अमरोहा बस डिपो से दिल्ली, नूरपुर, बिजनौर, हरिद्धार,मुरादाबाद और आगरा के लिए बस सेवा है लेकिन यह व्यवस्था दिन में ही है। मुरादाबाद के लिए तो आज भी शाम के बाद बस नहीं चलती हैं। इसके लिए जोया जाना पड़ता है। हालांकि कई बार लोगों ने मांग की कि रात में भी बस की व्यवस्था होनी चाहिए। हालांकि परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि उस समय यात्रियों की संख्या ज्यादा नहीं रहती है। इनके अलावा एक बस नौगांवा सादात से खुर्जा तक के लिए चला रखी है जो हसनपुर से निकलती है। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि अमरोहा बस डिपो से अब बरेली तक बस सेवा चल रही है। यह बस रात में आठ बजे चलती है और वाया मुरादाबाद होते हुए बरेली तक जाती है। हालांकि इसके बाद मुरादाबाद के लिए कोई बस नहीं है। सहारनपुर के लिए शाम चार बजे बस चलती है। इसके अलावा शाम सात बजे एक बस नूरपुर के लिए चलती है। यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed