{"_id":"672d2c1870ae9812eb05f477","slug":"theft-worth-lakhs-from-a-farmers-house-by-breaking-the-lock-in-broad-daylight-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-128860-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दिनदहाड़े ताला तोड़कर किसान के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दिनदहाड़े ताला तोड़कर किसान के घर से लाखों की चोरी
Fri, 08 Nov 2024 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर/जोया। गन्ना छीलाने खेत पर गए किसान के घर के दिनदहाड़े ताला तोड़ कर 20 हजार रुपये की नगदी समेत लाखों का समान चोरी कर लिया। दोपहर में खेत से वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही बाद भी पुलिस ने मौके पर जाने की जहमत नहीं उठाई। मामले की तहरीर दे दी गई है।
रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव खाता किसान मुकेश का परिवार रहता है। बृहस्पतिवार की सुबह मुकेश पत्नी सहित खेत पर गन्ने छीलने गए थे। इस दौरान उनके घर पर ताला लगा हुआ था। तभी चोर दिनदहाड़े ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गए। यहां कमरे का ताला तोड़ बीस हजार की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण समेत दो लाख रुपये का कीमती समान चोरी कर लिया। दोपहर बाद मुकेश सेत से वापस घर आए तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर का सारा समान बिखरा पड़ा था। चोरी होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की तहरीर दी दी गई है। सूचना के बाद भी पुलिस ने गांव में आने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में रोष है।